Site icon Jokes Images

Office Jokes in Hindi

Office Jokes

इस पेज पर आप Office Jokes पढ़िए और दोस्तों को Funny Jokes भेजकर उनका दिल खुश कीजिए।

पिछले पेज पर हमने Interview Jokes शेयर किए हैं उन्हें भी जरूर पढ़िए।

चलिए इस पेज पर Office Jokes पढ़िए और सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए।

Office Jokes in Hindi

संता : तुम इस ऑफिस में कब से काम कर रहे हो??
बंता : जब से बॉस ने मुझे नौकरी से निकालने की धमकी दी है।

अगर पुरानी फिल्मों की तरह सिर्फ बेइज़्ज़ती करने से दिल का दौरा पड़ता।
तो हर प्राइवेट नौकरी वाला महीने में 8-10 बार तो मर ही जाता।

उम्र की राह में जज्बात बदल जाते है।
वक़्त की आंधी में हालात बदल जाते है।
सोचता हूं काम कर-कर के रिकॉर्ड तोड़ दूं।
कमबख्त सैलेरी देख के ख्यालात बदल जाते हैं।

लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था।
तभी आंटी बाहर आयी।
आंटी : क्यों खड़े हो?
लड़का : ऐसे ही।
आंटी : बेटा यही उम्र है।
थोड़ा पढो लिखो कैरियर सेट कर लो।
लड़का :- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही।
कैरियर क्या खाक सेट करूँगा।

हाय रे बेरोजगारी
एक लड़का रोज एक कंपनी में काम करने वाली लड़की का पीछा किया करता था।
एक दिन मौका देख कर उसने लड़की को पकड़ लिया।
लड़की : तुम बेकार अपना टाइम वेस्ट कर रहे हो।
मेरा पहले से एक बॉय फ्रेंड है।
लड़का उसके कान के पास मुँह लेजाकर धीरे से बोला : दीदी,
आपकी कंपनी में वेकेंसी है क्या ??

लड़की : तुम क्या काम करते हो?
लड़का : अखबार की नौकरी करता था लेकिन अभी छोड़ दिया।
लड़की : छोड़ क्यों दिया? कितनी अच्छी कंपनी तो है?
लड़का : अब इतनी ठंड में कौन सुबह-सुबह अखबार बांटने जाए।

बचपन में तो हम भी श्री कृष्ण की तरह सुन्दर बच्चे थे।
अब तो नौकरी के चक्कर में भैरो बाबा बन गए।
एक कर्मचारी।

बॉस टू वर्कर : तुमने इस साल मेंहनत से काम किया है।
इसलिए 5000 का बोनस चेक दे रहा हु।
अगर इसी तरह काम करोगे तो अगले साल इस पर साइन भी कर दूंगा।

ख़ूबसूरत सेक्रेटरी बॉस के केबिन से
भनभनाते हुए निकली।
दूसरा कर्मचारी – मैडम क्या हुआ?
सेक्रेटरी – उसने मुझसे पूछा कि क्या तुम
आज रात को फ्री हो?
मैंने कहाँ “हाँ” तो।
उसने मुझे टाइप करने के लिए 50 पेज थमा दिए।

पीने के बाद मैनेजर बॉस से – सर,
आप ऑफिस में शादीशुदा पुरूषों को ही क्यों रखते हैं।
बॉस – क्योकि उन्हें बेइज्जती सहने की आदत होती हैं और
घर जाने की जल्दी भी नही होती।

मोनू – जो लोग हमेशा ऑफिस में ओवरटाइम करते हैं।
क्या वो सबसे मेहनती हैं।
सोनू – नहीं,
या तो वो बीवी से तंग हैं।
या तो वो ऑफिस में किसी के संग हैं।

आज का ज्ञान –
ऑफिस सरकारी हो या प्राइवेट।
चलता इस ही सिद्धांत पर हैं कि।
आपका बॉस आपको बेवकूफ समझता हैं और आप उसको।

बॉस (सोते हुए कर्मचारी से) – ऑफिस में सो क्यों रहे हो?
कर्मचारी – क्योकि मोदी जी ने कहा हैं।
सपने देखिये, संकल्प लीजिये और पूरा कीजिये।
मैं अभी पहली स्टेज पर हूँ।

जरूर पढ़ें?
Jija-Sali JokesBhai Bahin JokesComedy Jokes
Husband Wife JokesJokes in Hindimast chutkule

उम्मीद हैं आपको Office Jokes पसंद आए होगें।

Office Jokes को आप दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

Exit mobile version