बेवफा लड़को को क्या सजा दे

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बेवफा लड़को को क्या सजा दे एवं उनको माफ क्यों नहीं करना चाहिए।

आज के समय में अधिकतर लोग किसी ना किसी से प्यार करते हैं आज-कल तो बच्चों के स्कूल टाइम से ही बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रैंड बन जाते हैं और कॉलेज में आते-आते ब्रेकअप भी हो जाता हैं।

कम उम्र में प्यार होने के कारण प्यार का मतलब नहीं समझ पाते और प्यार में धोका दे देते हैं। प्यार को न समझने वाले इसे एक खेल समझते हैं और इसके नाम पर धोका देते रहते हैं।

लड़के सुंदर सी लड़की को फंसा कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं और उससे सुंदर लड़की पसंद आने पर पहली वाली को छोड़कर बेवफाई कर जाते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम इसी विषय में बात करेंगे कि जो लड़के प्यार में धोका दे उनके साथ क्या करना चहिए। लेकिन पहले मैं आपको अपनी दोस्त की स्टोरी बताना चाहती हूँ जिसमे एक लड़के ने कैसे दो लड़कियों को धोखा दिया इसकी सच्ची जानकारी है।

यदि आप इस स्टोरी को नहीं पढ़ना चाहते तो स्टोरी को छोड़कर “बेवफा लड़को को क्या सजा दे और उसे क्या सजा देना चाहिए” इसकी जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।

बेवफा लड़के ने दिया प्यार में धोका

एक लड़का अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बाहर जॉब के लिए गया तो उसे किराए से कमरा लेना पड़ा। उसने रूम देखे, उसे एक रूम पसंद आया और उसने वो रूम किराए से ले लिया उसी माकन में नीचे मकान मालिक रहते थे और ऊपर उसका कमरा था मकान मालिक की एक लड़की और दो लड़के थे लड़की कॉलेज में पढ़ती थी लड़का को उस लड़की से पहली नजर में प्यार हो गया।

लड़की छत पर घूमने आती थी तो वो उसे देखता रहता था लड़की भी उसे देखती थी और प्यार करती थी लेकिन दोनों एक दूसरे से बोलने से डरते थे लड़के को लगता था कहीं इसके घर वालों को पता चला तो रूम खाली ना करवा लें और मैं इससे दूर हो जाऊं इसलिए वो कुछ नहीं बोलता था।

एक दिन लड़की ने हिम्मत करके लड़के से I Love You बोल दिया लड़के ने तुरंत लड़की को I Love You Two बोल दिया और दोनों बहुत तेज से हँसे क्योंकि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे बोलने से डरते थे। दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और रोज रात घण्टो फ़ोन पर बात करते थे साथ घुमते-फिरते थे मोवी देखने जाते थे।

एक दिन दोनों मूवी देखने गए और उसी थियेटर में उस लड़की का भाई था भाई ने उन लोगों को साथ देखा लेकिन वहाँ कुछ नहीं बोला क्योंकि लड़की की फैमिली भी लड़के को पसंद करती थी उसके भाई ने मूवी वाली बात घर पर मम्मी-पापा को बताई तो मम्मी-पापा ने उन दोनों से पूछा तो उनने कहा कि हाँ हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं घर वाले भी बहुत खुश हुए और शादी के लिए मान गए।

सब लोग बहुत खुश थे लेकिन लड़के के घर से अचानक फ़ोन आया। लड़के ने फ़ोन उठाया, तो लड़के के पापा ने कहाँ : बेटा जल्द ही घर आ जाओ

लड़के ने कहाँ : जी पापा मैं आता हूँ और वह तुरन्त घर के लिए निकल गया। लड़का घर गया वंहा उसकी माँ की तबियत बहुत खराब थी। माँ हॉस्टिपल में थी उनकी दोनों किडनी ख़राब हो गई थी।

डॉक्टर ने बोल दिया था कि अब इनका कोई इलाज नहीं हैं अब आपसे जितना बन सके इनकी सेवा कीजिए। लड़का अपनी माँ को घर ले आया और उनकी सेवा करने लगा।

एक दिन बाद माँ ने कहाँ की बेटा मेरी एक आखिरी बात मान लें। बेटा ने बोला, बोलिए माँ तब माँ ने कहाँ बेटा तू शादी कर लें और और मैं जिस लड़की को पसंद करू, तुम्हें उससे शादी करनी पड़ेगी।

लड़के ने बिना कुछ कहे शादी के लिए हां कर दी। वह लड़का मेरी दोस्त को देखने आया और एक ही बार मेरी दोस्त को पसंद कर लिया।

मेरी दोस्त ने उस से पूछा भी क्या तुम किसी से प्यार करते हो या तुम्हारी लाइफ में कोई लड़की हैं तो उसने साफ मना कर दिया और शादी के लिए हाँ बोल दी।

दोनों की धूमधाम से शादी हो गईं मेरी दोस्त अपने हसबैंड से प्यार करने लगी और अपनी लाइफ में बहुत खुश थीं।

काम के लिए लड़के को फिर से शहर जाना था लेकिन मां की सेवा के लिए लड़के ने अपनी पत्नी को घर में ही रखा और अकेले शहर चला गया और उसी लड़की के घर में जा कर रहने लगा।

मेरी दोस्त घर का पूरा काम करती और अपनी सास की सेवा करती और पति उसे धोखा देता गया। लड़के ने शादी की बात अपनी गर्लफ्रैंड से छुपाई और वाइफ से गर्लफ्रैंड की बात छुपाई और दोनों के साथ मजे करता रहा और दोनों को धोखा देता रहा।

उसकी वाइफ और गर्लफ्रैंड दोनों उसकी इस हरकत से अनजान थी। एक दिन रात में लड़के की माँ का निधन हो गया और लड़के को वापिस अपने घर आना पड़ा।

दूसरी रात लड़का छत पर अपनी गर्लफ्रैंड से बात कर रहा था तभी अचानक मेरी दोस्त छत पर पहुँच गई और उसे बात करते पकड़ लिया मोबाइल छीन कर देखा तो किसी लड़की से बात करते पाया गया।

मेरी दोस्त ने जब मोबाइल चेक किया तो दोनों की साथ कि बहुत सी फ़ोटो दिखी। मोबाइल में दोनों के वीडियो भी थे उसने मैसेज भी पढ़े। कॉल हिस्ट्री चेक की तो बहुत बार उसी नंबर पर कॉल की गई थीं यह सब देखकर वह हैरान हो गई।

मेरी फ्रेंड अपनी शादी से इतनी खुश थी और एक पल में उसकी खुशी को किसी की नजर लग गई उसने उस समय अपने हसबैंड से कुछ नहीं कहाँ क्योंकि घर में मेहमान थे इसलिए चुपचाप नीचे आ कर लेट गई जैसे ही सब मेहमान चले गए उसने अपने हसबैंड से बात की।

तब उसे पता चला कि उसके हसबैंड का अफेयर शादी के पहले से हैं और यह बात उसके देवर और ननद को भी पता हैं वो सुनकर हैरान हो गई तब उसने ससुर से पूछा तो ससुर ने कहाँ की यह बात सभी को पता हैं लेकिन वो लड़की नीची जाति की थी इसलिए हमने उससे इसकी शादी नहीं करवाई।

मेरी दोस्त ने कहा कि पापा क्या आप जानते है कि यह शहर में अभी भी उसी के साथ रहते हैं और यहाँ मेरे साथ रहते हैं यह हम दोनों को धोखा दे रहे हैं।

तब मेरी दोस्त के ससुर ने भी किसी से कुछ नहीं कहाँ और अपने कमरे में चले गए। तभी मेरी दोस्त ने अपने भाई को फ़ोन किया और लेने के लिए बुलाया।

उसका भाई गया और मेरी दोस्त को उसके मायके के घर ले आया।

मेरी दोस्त ने उस लड़की को फ़ोन करके बताया कि जिससे तुम प्यार करती हो उसने मुझ से शादी कर ली और अभी तक हम दोनों को धोखा दे रहा था वो लड़की और उसकी फॅमिली सुनकर हैरान हो गई की कोई किसी के साथ इतना बुरा कैसे कर सकता हैं।

उस लड़की ने तुरंत फ़ोन करके लड़के से पूछा कि क्या तुमने शादी की है तो उसने कहाँ हाँ मैं शादीशुदा हूँ तो उस लड़की ने उस लड़के से सारे रिश्तें नाते तोड़ दिए और मेरी दोस्त ने भी उसे तलाक दे दिया और दोनों ने मिलकर उसकी रिपोर्ट कर दी आज वो लड़का जेल में हैं।

यदि आपने मेरी दोस्त की स्टोरी पढ़ी है तो मुझे कमेंट करके जरूर बताइए कि क्या मेरी फ्रेंड ने सही किया?

यदि आप उसकी जगह आप होती तो क्या करती।

बेवफा लड़को को क्या सजा दे

यदि आप उस लड़के से सच्चा प्यार करते हैं और उसने आपको धोखा दिया हैं तो उसे अपनी गलती सुधारने का एक और मौका देना चाहिए। क्योंकि यदि उसको दुःख होगा तो तकलीफ भी आपको ही होंगी और आप उसका दुःख नहीं देख पाएंगे। इसलिए उसे अच्छे से समझा दे कि यदि दुबारा इस तरह का धोका दिया तो इसके बदले माफी नहीं बल्कि सजा मिलेगी जो तुम बर्दाश्त नहीं कर सकोगें।

दुनिया में गलती इंसान से होती है लेकिन यदि कोई बार-बार उसी गलती को दोहराए तो उसे कभी माफ नहीं करना चाहिए। क्योंकि वो गलती नहीं हैं वो उसकी आदत बन गई हैं और किसी की बुरी आदत को बढ़ावा देना उतना ही गलत हैं जितना कि गलती करना।

आप जितना जुर्म सहोगी सामने वाला आपको उतनी ही तकलीफ देगा और जुर्म करने वाला और सहने वाला दोनों ही कानून की नजर मैं गलत होते हैं इसलिए किसी के जुर्म को नहीं सहना चाहिए बल्कि हिम्मत से उसका सामना करना चहिए।

बेवफा लड़को को सजा देना बहुत जरूरी हैं उसके धोखे से आपको जितनी तकलीफ हुई हैं उसे भी उतनी ही पीड़ा देनी चाहिए जिससे उनको अपनी गलती का एहसास हो और उसे लगें की मैंने इसके साथ बहुत गलत किया।

बेवफा लड़को को क्या सजा देना चाहिए?

यदि किसी लड़के ने आपसे सिर्फ शारीरिक संबंध बनने के लिए प्यार का नाटक करके आपको धोखा दिया हैं तो उनको सजा देने के लिए सबसे अच्छा तरीका हैं कि उसी के साथ शादी करें और पूरी जिंदगी उसको धोके का एहसास दिलाते रहें।

बेवफा लड़के के साथ एवं बेवफा हसबैंड के साथ, एक कमरे में होते हुए भी शारिरिक संबंध ना बनाए। उसे अपने आप से दूर रखें। उसे अपने आप को छूने तक ना दें।

उसे इस बात का एहसास दिलाए कि उसने आपको धोखा देकर आपके साथ बहुत गलत किया हैं।

बेवफा लड़के को रोज जलील करें। जिससे उन्हें अपनी गलती याद आये। उन्हें लगे कि मैंने इसके साथ बहुत गलत किया मैंने इसके प्यार की कद्र नहीं की।

यदि बेवफा लड़का आपको धोखा देकर बिना बताए। किसी और से शादी कर लेता हैं तो उसकी वाइफ को उसके धोका देने की बात बता दे। जिससे उनके बीच भी गलत फहमी बढ़ जाए।

यदि आप बेवफा लड़के से बहुत प्यार करते हैं तो अपना प्यार अपने अंदर ही रखें। उसे अपने प्यार का एहसास ना होने दे। उसे यही दिखाए की अब मैं तुम से प्यार नहीं करती सिर्फ नफरत करती हूँ। यह सुनकर बेवफा लड़के को भी तकलीफ होंगी।

बेवफा लड़के के दोस्तों को और परिवार वालों को उसकी इस हरकत के बारे में बताए। जिससे उन्हें यह एहसास हो कि मैंने सच में इसके साथ गलत किया हैं।

यदि आप किसी से कुछ नहीं बोलेंगे तो हो सकता हैं बेवफा लड़का आपको फिर से प्यार में धोका दे दे इसलिए उसके जान पहचान वालों को उसका यह सच बता दे जिससे वो किसी और कि जिंदगी बर्बाद न कर पाए।

बेवफा लड़के को माफ क्यों नहीं करना चाहिए?

यदि आप बेवफा लड़के को माफ कर देंगे तो वो फिर से किसी और से झूठे प्यार का नाटक करके उनसे शारीरिक संबंध बनाकर उनको धोका देगा और उन लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर देगा। इसलिए ऐसे लड़को को कभी माफ नहीं करना चाहिए।

लड़के प्यार में धोका देते हैं जिसकी वजह से आज प्यार का नाम बदनाम हो रखा हैं और हमारे परिवार वाले प्यार के इतने खिलाफ हैं यदि कोई किसी से सच्चा प्यार भी करता हैं और उसी से शादी करना चाहता हैं तो भी घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं होते। उन्हें लगता हैं कि ऐसा ना हो कि यह लड़का मेरी लड़की को धोखा दे कर भाग जाए। इसलिए वो शादी को नहीं मानते हैं।

धोकेबाज लड़के ने आपको धोका दिया। आपके सच्चे प्यार को ठुकराया। आपको इतना दुःख दिया। आप भी उसे ऐसे ही मत छोड़े। आपको जो सही लगता हैं आप उसके साथ करें।

आप से निवेदन हैं कि धोकेबाज लड़के को सजा जरूर दे लेकिन इस बात का ध्यान रखें आप जो सजा दे रहें हैं वो कानून के दायरे में गलत ना हो कानून के दायरे में रह कर ही बेवफा लड़के को सजा दे।

जरूर पढ़िए : बेवफा लड़की के साथ क्या करना चाहिए?

इस आर्टिकल में आपने बेवफा लड़को के साथ क्या करना चाहिए जो आपको प्यार में धोका दे इस विषय में पड़ा मुझे उम्मीद हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

यदि आपको बेवफा लड़को के साथ क्या करना चाहिए या बेवफा लड़के को दर्द कैसे दे या बेवफा लड़के को क्या सजा दे कोई भी तरीका पसंद आया हो तो Comment करके जरूर बताएं।

बेवफा लड़को के साथ क्या करना चाहिए इस आर्टिकल को Whatsapp & Facebook जैसे Social Media पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।