Marriage Jokes in Hindi

By Jokesimages

ये शादी नहीं आसान... बस इतना समझ लीजिए, हरी मिर्च की टॉफी है और उसे चूस के खाना है...!

पप्पू - पता है, कुवारों को शादीशुदा लोगों से ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए!  गप्पू - क्यों?  पप्पू - क्योंकि वो शादी के फायदे कम और नुकसान ज्यादा बता देते हैं...!!!

शादी से पहले होने वाली बीवी का मैसेज आया... 'मेरी शादी कहीं और पक्की हो गई है, हमारी शादी नहीं हो सकती।  लड़का टेंशन में आ गया...  तुरंत दूसरा मैसेज आया - सॉरी गलती से आपको सेंड हो गया।  लड़का फिर टेंशन में आ गया...!!!

कल एक साधू बाबा मिले... पप्पू ने पूछा - कैसे हैं बाबाजी.? बाबाजी बोले - हम तो साधू हैं बेटा... हमारा 'राम' हमें जैसे रखता है हम वैसे ही रहते हैं!  तुम तो सुखी हो न बच्चा..?  पप्पू बोला - हम तो संसारी लोग हैं बाबाजी हमारी 'सीता' हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं...!!!

बच्चा पुरानी एल्बम देखते हुए... मम्मी ये फोटो में तुम्हारे साथ कौन है?  मम्मी - ये तेरे पापा हैं।  बच्चा - तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं...!!!

शादी एक ऐसा दिन है... जब लड़का स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ बैठे हुए  दूसरी लड़कियों को देखकर सोचता है... ये सब आज से पहले कहां मर गई थीं...!!!

पत्नी - सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया,  अब क्या करूं...? . . पति - पगली ऑल आउट पी ले,  छह सेकंड में काम शुरू...!

दो सहेलियां आपस में बात कर रही थी...! पहली सहेली - पता है, अच्छा पति किसी को नहीं मिलता...! . दूसरी सहेली - तो फिर...? पहली सहेली - मिले हुए को ही डांट-फटकार कर अच्छा बनाना पड़ता है...!

एक कपल होटल में खाना खाने गया...! ब्वॉयफ्रेंड - अच्छा क्या लोगी तुम...? गर्लफ्रेंड - जो तुम कहो... ब्वॉयफ्रेंड - वेटर जरा मीनू लाना।  गर्लफ्रेंड - मैं भी मीनू खाऊंगी...! बेचारे ब्वॉयफ्रेंड को रोना आ गया...!