Jokesimages

Laptop Jokes in Hindi

बंटी शराब पीकर घर लौटा। पापा की डांट से बचने के लिए लैपटॉप खोलकर पढ़ने लगा। पापा: पीकर आया है? बंटी: नहीं तो!   पापा: फिर सूटकेस खोलकर क्या पढ़ रहा है?

लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं लड़की का बाप- कितना कमा लेते हो लड़का- १९००० हजार महीना लड़की का बाप- १५००० मै अपनी बेटी को पाकेट मनी देता हूं लड़का- वो मिलाके के ही बोल रहा हूं अंकल.

टीचर : मैं दो वाक्य दूंगा उसमें आपको अंतर बताना है. पहला वाक्य- उसने बर्तन धोए. दूसरा वाक्य- उसे बर्तन धोने पड़े. पप्पू : पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है. और दूसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है.

माँ – बेटा क्या कर रहे हो? बेटा – पढ़ रहा हु माँ.. माँ – शाबाश! क्या पढ़ रहे हो? बेटा – आपकी होने वाली बहु के SMS. दे थप्पड़, दे थप्पड़!

लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए लड़की वाले- कितना कमा लेते हो? लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाया लड़की वाले- फिर क्या हुआ? लड़का- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हेंग हो गया और सारी कमाई चली गयी.

पत्नी – हमेशा मेरा आधा माथा दुखता है, लगता है डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा.. पति – अरे उसमे डॉक्टर को क्या बताना ! वो तो जितना है उतना दुखेगा ही. बस तब से ही पति का पूरा बदन दुःख रहा है.

पति अपनी पत्नी से :- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना. पत्नी :- ठीक है कुछ देर बाद पति :- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या पत्नी :- नहीं अभी नहीं पति :- क्यों.? पत्नी :- अभी मुझे उल्टी ही नही आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूँ. पति बेहोश.