Office Jokes in Hindi

By Jokesimages

संता : तुम इस ऑफिस में कब से काम कर रहे हो?? बंता : जब से बॉस ने मुझे नौकरी से निकालने की धमकी दी है।

उम्र की राह में जज्बात बदल जाते है। वक़्त की आंधी में हालात बदल जाते है। सोचता हूं काम कर-कर के रिकॉर्ड तोड़ दूं। कमबख्त सैलेरी देख के ख्यालात बदल जाते हैं।

लड़की : तुम क्या काम करते हो? लड़का : अखबार की नौकरी करता था लेकिन अभी छोड़ दिया। लड़की : छोड़ क्यों दिया? कितनी अच्छी कंपनी तो है? लड़का : अब इतनी ठंड में कौन सुबह-सुबह अखबार बांटने जाए।

बचपन में तो हम भी श्री कृष्ण की तरह सुन्दर बच्चे थे। अब तो नौकरी के चक्कर में भैरो बाबा बन गए। एक कर्मचारी।

बॉस टू वर्कर : तुमने इस साल मेंहनत से काम किया है। इसलिए 5000 का बोनस चेक दे रहा हु। अगर इसी तरह काम करोगे तो अगले साल इस पर साइन भी कर दूंगा।

पीने के बाद मैनेजर बॉस से – सर, आप ऑफिस में शादीशुदा पुरूषों को ही क्यों रखते हैं। बॉस – क्योकि उन्हें बेइज्जती सहने की आदत होती हैं और घर जाने की जल्दी भी नही होती।

पीने के बाद मैनेजर बॉस से – सर, आप ऑफिस में शादीशुदा पुरूषों को ही क्यों रखते हैं। बॉस – क्योकि उन्हें बेइज्जती सहने की आदत होती हैं और घर जाने की जल्दी भी नही होती।

आज का ज्ञान – ऑफिस सरकारी हो या प्राइवेट। चलता इस ही सिद्धांत पर हैं कि। आपका बॉस आपको बेवकूफ समझता हैं और आप उसको।