Funny Jokes for Boys in Hindi

Jokesimages

संता - मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं बंता - ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दे। संता कोई बड़ी चीज बता...  बंता - एमआरएफ का टायर दे दे।

लड़का - यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो?  लड़की (इतराते हुए) - क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है। लड़का - हद है !  जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है...!!

संता - यार बंता आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया... बंता - अच्छा फिर क्या हुआ? बंता - फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया…..साला हमसे पंगा लिया...

पति ने पहली बार खाना बनाया... पत्नी : इस सब्जी का नाम तो बता दो! पति : क्या करना है नाम जानकर? पत्नी : जब स्वर्ग में जाऊंगी तो भगवान को बताना भी तो पड़ेगा कि क्या खाकर मरी थी।

डॉक्टर - चश्मा किसके लिए बनवाना है? बब्लू - टीचर के लिए. डॉक्ट - पर क्यों? बब्लू - क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं.

दुकानदार - बहनजी आप दुकान पर आती हैं, गहने देखती हैं पर कुछ लेती क्यों नहीं ? कस्टमर - हमेशा लेती हूं पर आप ध्यान नहीं देते...

पति - क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गर्म हो सकता है...? पत्नी - हां जरूर, क्यों नहीं... जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है, तो पानी क्यों नहीं...!

डॉक्टर - तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है. टीटू - पहले तो बहुत रोया, फिर आंसू पोंछकर बोला - साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है?