Jokesimages

Desi Husband Wife Jokes in Hindi

पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा  पत्नी - सुनो जी आपको आरती याद है न? पति - हां वो पतली सी, वही न? इसके बाद भगवान की बाद में, पति की पूजा पहले हुई।

मोदी जी ने गर्भवती महिलाओं को 6000 rs की सहायता देने का ऐलान किया है इधर गाँव में – साली – जीजा जी हमने जूते छिपा दिये हैं जीजा – जूते वापस तो दे दो अब साली – नहीं मैं तो दो हजार लूंगी जीजा का दोस्त – दो हजार का क्या करोगी बोलो तो सरकार से 6000 दिलवा दूँ 🙂 😉

कटु सत्य... . वो रो रही थी बहुत... . अपने ब्वॉयफ्रेंड को ये बताते हुए कि उसका पति उस पर शक करता है...!

पति - आज खाना क्यों नहीं बनाया? पत्नी - गिर गई थी लग गई…. पति - कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी? पत्नी - तकिये पर गिर गई थी और आंख लग गई थी। भूखा पति चुप

पत्नी - उठो सुबह हो गई, पति - आंखें नहीं खुल रही हैं, ऐसा कुछ बोलो कि नींद गायब हो जाए। पन्नी - रात में जिस जानू से चैट कर रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है, अब बेचारे पति को 3 दिन से नींद नहीं आ रही है।

पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा...!  पति तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की...?  पत्नी- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!

पत्नी - ये बंदूक लेकर दरवाजे पर क्यों खड़े हो? पति - शेर का शिकार करने जा रहा हूं। पत्नी - तो फिर जाते क्यों नहीं? पति - बाहर कुत्ता खड़ा है।

दरोगा - घर में मालकिन के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की?  चोर - दरोगा साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी तनख्वाह है, आप ये सब सीख कर क्या करेंगे?

पति के घर से बाहर निकलते ही पत्नी बोली - भगवान के हाथ जोड़कर घर से निकला करो,  सारे काम अच्छे होंगे।  पति - मैं नहीं मानता, शादी वाले दिन भी हाथ  जोड़कर ही घर से निकला था।