Boy and Girl Funny Jokes in Hindi

Jokesimages

किसी marriage में एक एक Boy एक Girl से बोला: आप dance करोगी, Girl: थोड़ी शर्मा के बोली, जी हाँ। Boy: प्यार से बोला, तो फिर आपकी chair मैं ले जाऊ।

एक छोटी सी Love Story  एक लड़का एक लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ा था..  फिर एक दिन लड़की ने मुँह धोकर दिखा दिया

लड़का – मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता… घर वाले नहीं मान रहे हैं! लड़की – तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं? लड़का – एक पत्नी और दो बच्चे…!!!

प्रेमिका : कुछ ऐसा कहो न जिससे मेरी दिल की धड़कन तेज हो जाये,  मेरा दिल जोर-जोर से धड़के, मुझे कुछ कुछ हो! प्रेमी : भाग तेरा भाई आ रहा है!

बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में बाजार जा रहे थे, तभी पास से निकली एक लड़की ने लड़के को हौले से कुछ कहा। गर्लफ्रेंड : कौन थी वह? बॉयफ्रेंड : तू प्‍लीज, मेरा दिमाग खराब मत कर, अब वह भी यही सवाल करेगी।

बचपन में टीचर ने हाथ पर इतने डंडे मारे की, हाथ से गर्लफ्रेंड वाली लाइन ही मिट गई!!

लड़का : तुम बहुत खूबसूरत हो। लड़की : ओह जानू। लड़का : तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो। लड़की : सच में? लड़का : हाँ। लड़की : और क्या कर रहे हो अभी? लड़का : मज़ाक।

पप्पू : नए साल में मैंने सारी गलत आदतें छोड़ दी हैं। गर्लफ्रेंड : कौन-कौनसी आदत? पप्पू : बीड़ी, सिगरेट…गुटखा…  और मैंने तुझे भी वॉट्सऐप से ब्लॉक कर दिया है।