Site icon Jokes Images

जीवन के अनमोल वचन

Anmol Vachan

इस पेज पर हमने जीवन के अनमोल वचन शेयर किये है जो सभी हमारे जीवन पर आधारित हैं, यह अनमोल वचन आपको जरूर पसंद आएंगे।

हमारे मन में हमेशा अच्छे विचार रखना चाहिए और बुरे विचारों को अपने अंदर नहीं आने देना चाहिए, हमेशा अच्छे विचारों को ग्रहण करें, अच्छी सोच रखें और हमेशा अच्छे कोट्स पढ़ते रहें।

यदि अच्छा पड़ोगे, अच्छा सुनोगे, अच्छा देखोगे, अच्छा सोचोगे, तो हमेशा ही खुश रहोगें हमारा जीवन अपनी सोच पर निर्भर रहता हैं जैसे हमारा दिमाक सोचता हैं वैसे ही हमारा व्यवहार दूसरों के प्रति रहता हैं।

तो चलिए जीवन के अनमोल वचन को पढ़िए और अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए।

जीवन के अनमोल वचन

एक पागल और होशियार मैं यहीं फर्क है कि
होशियार की एक सीमा होती है
और पागल की कोई सीमा ही नहीं होती।

जब हम खुद को समझ लेते हैं,
तब और कोई हमारे बारे में
क्या सोचता है फर्क नहीं पड़ता।

दूसरों के बारे में उतना ही बोलो,
जितना खुद के बारे में सुन सको।

अकेले रहना बहुत सही है,
बजाए उन लोगों के साथ में रहने के जो आप की वैल्यू नहीं करते।

रिस्क लेना पछतावा करने से ज्यादा बेहतर है,
क्योंकि दरअसल रिस्क ना लेना ही सबसे बड़ा रिस्क है।
और अगर रिस्क लेकर कुछ गलत हो भी गया तो
ये याद रखना कि गलतियां इस बात का सबूत है
कि आप कोशिश तो कर रहे हो।

जिंदगी में कठिनाइयां आए तो कभी भी उदास मत होना,
बस यह याद रखना कि मुश्किल रोल सिर्फ अच्छे एक्टर को ही दिए जाते हैं।

जो व्यक्ति शक्ति न होते हुए भी मन से नहीं हारता,
उसको दुनिया की कोई भी ताकत हरा नहीं सकती।

आप अच्छे वक्त का इंतजार करो, संघर्ष और धैर्य के साथ।

जो लोग आपको पर्सनली नहीं जानते
उनकी बातों को कभी भी पर्सनली मत लो।

जिंदगी में कभी भी अच्छे लोगों की तलाश मत करो,
बल्कि खुद अच्छे बन जाओ,
शायद आपसे मिलकर किसी की तलाश दूर हो जाए।

कोई इंसान चाहे लाखों चीजें जान ले, चाहें वो पूरे वर्ल्ड को जान ले,
लेकिन अगर वह खुद को नहीं जानता तो वो सबसे बड़ा अज्ञानी है।

अपनी लाइफ की स्टोरी को किसी मूवी से तुलना मत करो,
वो किसी स्क्रिप्ट राइटर ने लिखी है और आपकी ऊपर वाला लिख रहा है।

ज्ञान से ज्यादा जरूरी होता है,
आपकी अपने लक्ष्य को पाने की इच्छा।

यदि एक दिन अपने आप पर गर्व करना हो तो आज हार मत मानो।

अगर आज आप कमाई से ज्यादा मेहनत करते हो,
तो बहुत जल्द मेहनत से ज्यादा कमाई करोगे।

ख्वाब जिनके ऊंचे और मस्त होते हैं,
इम्तिहान भी उनके जबरदस्त होते हैं।

नींदे उड़ा देती है कुछ जिम्मेदारियां घर की,
रात में जागने वाला हर शख्स आशिक नहीं होता।

इंसान सफल तब होता है,
जब वो दुनिया को अपने आप को
इंटेलीजेंट साबित करना बंद कर देता है।

सोते हुए को जगाया जा सकता है,
पर कोई सोने का ढोंग करके पड़ा हो तो उसे कैसे जगाया जाए।

इंसान सफल तब होता है,
जब वो दुनिया को नहीं बल्कि
खुद को बदलना शुरू कर देता है।

अच्छे काम करने में डर लगे तो याद रखना,
यह संकेत है कि आप का काम वाकई में बहादुरी से भरा है।
अगर इसमें डर और रिस्क नहीं होता तो ये काम हर कोई कर लेता।

कमजोर लोग बदला लेते हैं,
शक्तिशाली लोग माफ कर देते हैं,
और बुद्धिमान लोग नजर अंदाज कर देते हैं।

आपका समय सीमित है, इसीलिए इसे किसी
और की ज़िन्दगी जी कर व्यर्थ मत करो।

जब एक ही जोक पर लोग दोबारा नहीं हंसते,
तो एक ही दुख पर भी दोबारा परेशान नहीं होना चाहिए।

जब तक शिक्षा का मकसद सिर्फ नौकरी पाना होगा,
तब तक समाज में नौकर ही पैदा होंगे, मालिक नहीं।

कामयाब लोगों के चेहरों पर सिर्फ दो चीजें होती है,
एक साइलेंस और दूसरा स्माइल।

जब भविष्य धुंधला पड़ने लग जाता है,
तब आपको अपने वर्तमान पर फोकस करने की जरूरत है।

सच परेशान हो सकता है लेकिन कभी हार नहीं सकता।

अपनी किसी से तुलना मत करो,
जैसे चांद और सूरज की तुलना नहीं की जा सकती,
क्योंकि यह दोनों अपने वक्त पर चमकते हैं।

अपने मन को कंट्रोल करो,
इससे पहले कि मन आपको कंट्रोल कर लें।

हर छोटा सा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है।

अपने हौसले को कभी ये मत बताओ कि तुम्हारी परेशानी कितनी बड़ी है,
अपनी परेशानी को यह बताओ कि तुम्हारा हौसला कितना बड़ा है।

“इस दुनिया में कुछ भी करना असंभव नहीं,
हम वो सब कर सकते है जो हम सोच सकते है,
और हम वो सब सोच सकते है जो हमने आज तक नहीं सोचा।।

“खुद की तरक्की में इतना समय लगा दो कि,
किसी दूसरे की बुराई के लिए समय ही ना मिले।।

सपने वह नहीं होते, जो हम नींद में देखा करते हैं,
बल्कि सपने वो होते है, जो हमें सोने नहीं देते।।

सफलता तुम्हारा परिचय दुनिया से करवाती है,
और असफलता तुम्हे दुनिया का परिचय करवाती है।।

सिर्फ मरी हुई मछली को ही पानी का बहाव चलाती है,
जिस मछली में जान होती है, वो अपना रास्ता खुद बनाती है।

नीचे गिरना एक्सीडेंट होता है,
लेकिन पढ़े ही रहना यह आप की चॉइस होती है।

जो आसानी से मिल जाता है वो हमेशा तक साथ नहीं रहता,
जो हमेशा तक साथ रहता है वो आसानी से नहीं मिलता।

जीतने वाले ही नहीं, बल्कि कहां पर हारना है,
ये जानने वाले भी महान लोग होते है।

जरूर पढ़िए :

आशा है इस पेज पर दिए गए जीवन के अनमोल वचन आपको पसंद आये होंगे को पढ़ा क्योकि यह वचन ज़िंदगी जीने की नई सोच को जगाते हैं।

यदि आपको ऊपर दिए गए जीवन के अनमोल वचन पसंद आए है तो इन्हे Whatsapp, Facebook, Instagram और LinkedIn आदि पर शेयर जरूर करे।

Exit mobile version